Contractor attacked with bullets and bricks, died

मृतक मुनेंद्र उपाध्याय
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


सुबह टहलने गए ठेकेदार पर बदमाशों ने गोली और ईंटों से हमला कर दिया। जिससे ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

हाथरस जंक्शन ग्वारऊ के रहने वाले और गणेश सिटी के हाल निवासी 48 वर्षीय मुनेंद्र उपाध्याय पुत्र पुरूषोत्तम दास ठेकेदारी का काम करते थे। आज 19 जुलाई को सुबह तड़के वह टहलने गए थे। आगरा रोड स्थित गिजरौली से कलवारी जाने वाले रास्ते पर एफसीआई गोदाम के सामने हमलावरों ने मुनेंद्र उपाध्याय पर गोलियां चला दीं और ईंटों से प्रहार किया। मौके पर ही मुनेंद्र की मौत हो गई।

पुलिस जांच करती हुई

वारदात की सूचना पर कोतवाली सदर प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी निपुण अग्रवाल सहित आलाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम हमलावरों की तलाश में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों से ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय और कोतवाली सदर प्रभारी ने घटना की जानकारी ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *