
जामा मस्जिद, आगरा
– फोटो : istock
विस्तार
आगरा की जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के नए शहर मुफ्ती को तैनात करने का विवाद सोमवार को सार्वजनिक तौर पर खुले मंच पर आ गया। शहर मुफ्ती मजदुल कुद्दूस खुबैब रूमी ने अपनी तकरीर में जामा मस्जिद कमेटी के खिलाफ खुलेआम मोर्चा खोल दिया। अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि 40 साल तक उनके वालिद ने ईद की नमाज अदा कराई। 15 साल से वह अदा करा रहे हैं। एक डुप्लिकेट इस्लामिया लोकल एजेंसी बनाकर जामा मस्जिद इंतजामिया का सदर इस्लाम को फिकरों में बांटने का काम कर रहा है।
