– पॉलिटेक्निक मैदान में जेडीए करवा रहा है निर्माण, एक साथ शामिल हो सकेंगे दो हजार लोग

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा पॉलिटेक्निक मैदान में बनवाए जा रहे कन्वेंशन सेंटर का 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। तीन से चार महीने में कन्वेंशन सेंटर शुरू हो जाएगा। यहां पर प्रदर्शनी लगाने से लेकर शादी-समारोह भी हो सकेगा। पार्किंग के लिए भी जगह उपलब्ध होगी।

पुरुष पॉलिटेक्निक के पीछे 22 एकड़ भूमि पर 30 करोड़ की लागत से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण पिछले साल शुरू हुआ था। सेंटर में बड़ा हॉल बनाया जा रहा है। इसे कई भागों में बांटा गया है। यहां पर एक साथ पांच-छह कार्यक्रम हो सकेंगे। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर प्रदर्शनी, सम्मेलन शामिल हैं। दो हजार लोगों की क्षमता वाला बुंदेलखंड का यह पहला कन्वेंशन सेंटर है।

सेंटर में शुरुआत में दाखिल होते ही खूबसूरत वॉटर फ्लो होता दिखाई देगा। इस सेंटर का इस्तेमाल शादी समारोह से लेकर पार्टी के लिए भी किया जा सकेगा। यहां पर प्लाजा भी बनाया जाएगा। दोपहिया और चार पहिया वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग की भी सुविधा होगी। बताया गया कि सेंटर का निर्माण संबंधी 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अब सेंटर की फिनिशिंग का काम शुरू होगा। तीन से चार महीने में सेंटर शुरू हो जाएगा।

वर्जन..

कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का काम 75 फीसदी पूरा हो चुका है। तीन से चार महीने में सेंटर बनकर तैयार होने की पूरी उम्मीद है। – आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *