convocation of IIT BHU 125 medals and prizes 60 meritorious students B Tech student 12 gold medals

IIT BHU
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आईआईटी बीएचयू का 13वां दीक्षांत समारोह 28 अक्तूबर को मनाया जाएगा। 2023-24 के पास आउट मेधावियों की सूची जारी हो गई है। इस बार कुल 60 मेधावियों को 125 मेडल और प्राइज दिए जाएंगे। इनमें 99 मेडल और 26 प्राइज। इन 99 मेडल में भी 97 गोल्ड, एक सिल्वर और एक प्रिंस ऑफ वेल्स मेडल है।

Trending Videos

इस बार के दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा 17 मेडल और प्राइज इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की बीटेक की छात्रा भव्या मल्होत्रा को मिलेंगे। इसमें 12 गोल्ड, एक सिल्वर और चार कैश प्राइज हैं। भव्या को उत्कृष्ट प्रदर्शन और अद्भुत नेतृत्व क्षमता के लिए डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल से भी नवाजा जाएगा।

वहीं, बीटेक कोर्स में ओवरऑल टाॅप करने के लिए केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र आदित्य कुमार को प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल दिया जाएगा। आदित्य को कुल नौ गोल्ड मेडल और प्राइज मिलेंगे। इसमें छह गोल्ड और तीन प्राइज हैं। इसके अलावा, बाकी के 58 मेधावियों में बीटेक, एमटेक और पीएचडी के पासआउट छात्र हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें