Corona positive found in Lucknow People who came in contact with patients will be tested

कोविड जांच। (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। एम्स और बीआरडी में भर्ती सर्दी-खांसी व सांस के 26 गंभीर रोगियों की जांच हो चुकी है। इनमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लखनऊ के अस्पतालों में भर्ती गोरखपुर के रहने वाले तीन लोगों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिली। सीएमओ ने कहा कि जिन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनका गोरखपुर से कनेक्शन है तो उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जाएगी।

देश भर में जेएन-1 के नए केस सामने आ रहे हैं। हर दिन संक्रमण बढ़ रहा है। हालांकि, पूर्वांचल के 93 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी बन चुकी है। शासन ने सर्दी-जुकाम और सांस के गंभीर मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में कोविड जांच का निर्देश दे दिया है।

इसके बाद से ही एम्स में फ्लू की अलग से ओपीडी संचालित हो रही है। वहीं, भर्ती मरीजों की जांच भी शुरू हो गई है। एम्स प्रशासन के मुताबिक 14 लोगों की जांच की गई है। इनमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी 12 मरीजों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारा थप्पड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *