{“_id”:”678034b924186ea4e70e2d94″,”slug”:”corporation-tops-in-redressal-of-igrs-complaints-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-470910-2025-01-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में निगम अव्वल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर आनी वाली शिकायतों के निस्तारण में झांसी नगर निगम प्रदेश में अव्वल रही है। पिछली बार नगर निगम को दूसरा स्थान मिला था। शासन की ओर से जनमानस की शिकायतों का निस्तारण जनसुनवाई पोर्टल से किया जाता है।
नगर निगम को दिसंबर में पोर्टल से 385 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। 254 शिकायतों का निस्तारण समय पर होने और नागरिकों की ओर से दिए गए फीडबैक की वजह से प्रदेश के 17 नगर निगमों में झांसी को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। महापौर बिहारी लाल आर्य और नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने भविष्य में पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
