विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के माध्यम से कहा है कि उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और ईमानदार पुलिस भर्ती के लिए सपा के समय हुई ‘मेरिट पर आधारित भर्ती’ का तरीका अपनाकर भर्ती करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इससे भाजपा सरकार को पीछे के रास्ते से पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की हकमारी का भी मौका नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें – राहुल की न्याय यात्रा: रूट को देखकर समझिए किन सीटों में दिलचस्पी दिखा रही है कांग्रेस, जानिए सियासी निहितार्थ
ये भी पढ़ें – राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले सपा में बगावत की सुगबुगाहट, कई नेताओं ने खोला मोर्चा तो कई हुए बागी
उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा राज में परीक्षाओं का पर्चा लीक होता है या रिजल्ट नहीं आते हैं और साक्षात्कारों में भेदभाव होता है, उस हिसाब से भाजपा काल में सही भर्ती मुमकिन हो ही नहीं सकती।
