आगरा में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शनिवार को विकास कार्यों की पोल खुली। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि गंगाजल प्रोजेक्ट से लेकर मिड-डे मील की गुणवत्ता तक, हर स्तर पर पड़ताल होगी।

सांसद ने बताया कि गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत कार्यदायी संस्था मेघा इंजीनियरिंग के किए गए कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। इसके अलावा, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियों में भी फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इसकी भी पड़ताल विशेष कमेटी करेगी।

सांसद ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा है कि मिड-डे मील की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा है कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर बंद पड़ी एक्सरे मशीनों को ठीक कराएं। साथ ही स्टाफ व उपकरणों की कमी को तत्काल दूर किया जाए।

किसानों और जमीन के मुद्दों पर भी सख्ती

सांसद ने जिला कृषि अधिकारी से वितरित कृषि उपकरणों की सूची और बीमा लाभ की समीक्षा रिपोर्ट मांगी है। वहीं, सभी तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ वृहद अभियान चलाकर बेदखली की कार्रवाई करें और इसकी रिपोर्ट सौंपें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *