जूते के जीएसटी नंबर पर कफ सिरप की कालाबाजारी की जा रही थी। जांच में फर्म फर्जी मिली। आगरा के औषधि विभाग ने हापुड़ को रिपोर्ट भेज दी है।

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में आगरा की फर्म दर्शाकर कफ सिरप की कालाबाजारी की जा रही थी। जांच में फर्म फर्जी मिली। कंपनी का जीएसटी नंबर जूते के फर्म का निकला। हापुड़ में केस दर्ज करा दिया गया है।
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि हापुड़ के औषधि विभाग ने एनएच इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के बारे में जानकारी मांगी। इसमें पूछा गया कि ये औषधि विभाग में फर्म पंजीकृत है कि नहीं। हमारे यहां इस फर्म का कोई रिॉर्ड नहीं मिला।
इस फर्म पर दर्ज जीएसटी नंबर के बारे में राज्य जीएसटी विभाग से पूछा गया तो ये नंबर किसी जूता कंपनी का निकला। इस तरह दवा माफिया फर्जी फर्म और दूसरे का जीएसटी नंबर दर्ज कर कफ सिरप की कालाबाजारी कर रहा था। रिपोर्ट भेजने के बाद हापुड़ के औषधि विभाग ने आरोपियों पर केस दर्ज कराया है।
