
{“_id”:”69ab037e524b8b4c680a7cce”,”slug”:”couple-beaten-up-complaint-lodged-at-police-station-agra-news-c-421-1-sagr1004-2943-2026-03-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: दंपती से मारपीट, थाने में दी तहरीर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बाह। युवक से विवाद के बाद दंपती को पीटे जाने का मामला सामने आया है। चौसिंगी गांव में बृहस्पतिवार देर शाम घर के बाहर गुलशन की पड़ोसियों से कहासुनी और विवाद हो गया। गुलशन की पत्नी बबीता ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी घर पर गाली गलौज कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर उसके और पति के साथ मारपीट की है। शोर मचाए जाने पर बस्ती के लोग मौके पर आए, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।