
{“_id”:”69334f90785ee2dbc301984c”,”slug”:”couple-beaten-up-in-a-dispute-lucknow-news-c-13-knp1050-1503508-2025-12-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: विवाद में दंपती को पीटा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। बीबीडी इलाके में बुधवार को कार पार्किंग के विवाद में दंपती को तीन लोगों ने पीट दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है। सनब्रिज ग्रीन सिटी सोसाइटी निवासी अमित तिवारी के मुताबिक बुधवार रात 10:30 बजे वह पत्नी के साथ सोसाइटी की पार्किंग में कार खड़ी कर रहे थे। तभी पास में खड़े लोग उनसे विवाद करे लगे। अमित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव पर उनकी पत्नी को भी पीटा गया। मदद के लिए लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।