Couple brutally murdered with a shovel over a land dispute, bodies with their throats cut were lying outside t

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इटावा जिले के इकदिल कस्बे में जमीन के विवाद में दंपती की फांवड़े से गला काटकर हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड से इलाके में खलबली मच गई। प्रधान की सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही एसपी सिटी, सीओ सिटी ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।

वहीं, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।  इकदिल थाना क्षेत्र के नगला पूठ गांव में मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर चौकीदार और प्रधान रामकुमार ने आशाराम (50), बेवी (45) के खून से लथपथ शव पड़े देखकर थाने में सूचना दी।

इस पर गांव और थाना पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अमित कुमार व एसओ अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की है। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें