संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Sun, 11 Aug 2024 12:57 AM IST

Cows were driven from Shahgarh to Gauriganj, farmers created ruckus

Trending Videos



अमेठी सिटी। बेसहारा जानवरों की समस्या बढ़ती जा रही है। जिला मुख्यालय, गौरीगंज के नेता रोड पर शनिवार सुबह बड़ी संख्या में बेसहारा पशु एकत्र हुए तो आसपास के खेतों में घुसकर नुकसान पहुंचाने लगे। बड़ी मवेशियों का झुंड देखकर स्थानीय किसान खेतों की रखवाली के लिए पहुंच गए। स्थानीय किसानों के हंगामे के बाद विकासखंड के अधिकारी सक्रिय हुए। लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि शुक्रवार की रात छुट्टा मवेशी शाहगढ़ क्षेत्र से खदेड़कर गौरीगंज की सीमा में भेज दिए गए। रात में बड़ी संख्या में छुट्टा मवेशियों को ले जाने का कारण पूछने पर गोशाला ले जाना बताया गया। परेशान किसानों के पास अपने क्षेत्र से जानवरों को भगाने के अतिरिक्त कोई उपाय नहीं बचा है। गोशाला भी क्षमता से अधिक भर चुकी हैं। ऐसे में समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पा रहा है।

Trending Videos

शनिवार को नेता रोड के पास स्थित जंगल में बड़ी संख्या में एकत्र छुट्टा मवेशियों की सूचना पर विभागीय अधिकारी व सचिव मौके पर पहुंचे। गौरीगंज के एडीओ पंचायत पंकज मोहन मिश्र ने बताया कि छुट्टा पशुओं को सफाई कर्मचारियों की मदद से हांक कर सराय हृदयशाह गोशाला भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें