Crackdown meat FIR against 26 traders near Kashi vishwanath Temple complaint lodged police stations

श्री काशी विश्वनाथ धाम के आसपास बंद रहेंगी मांस की दुकानें।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विश्वनाथ मंदिर से दो किमी दायरे के 26 मांस के दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग ने तीन थाने दशाश्वमेध, चौक और चेतगंज में तहरीर दी है। साथ ही 57 दुकानदारों को नोटिस दिया है। इसे लेकर शहर के मांस कारोबारियों ने शुक्रवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी से मुलाकात की। मेयर ने उन्हें महाकुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का हवाला देकर सहयोग करने की अपील की।

Trending Videos

सदन और कार्यकारिणी से पास प्रस्ताव के क्रम में नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग की ओर से दो किमी दायरे और खुले में मांस बेचने वाले 57 कारोबारियों को नोटिस दिया है। 

इस नोटिस में कहा गया है कि खुले में मांस का कारोबार न करने, मंदिर से दो किमी दायरे में मांस कारोबार बंद करने और कूड़े में जानवरों के अपशिष्ट पदार्थ फेंके जाते हैं। इससे न केवल आस पास रहने वाले बल्कि उधर से गुजरने वालों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। 

इसके लिए पूर्व में भी हिदायत दी गई है। कारोबार करने वालों के अनुसार उनके धंधे से कई लोगों का परिवार जुड़ा है। ऐसे में उनके भरण पोषण पर असर पड़ेगा। खुले में मांस बेचने का हम लोग भी विरोध करते हैं।

मेयर से मुलाकात के दौरान उन्होंने आश्वस्त किया है कि किसी के साथ ज्यादती नहीं होगी। इसके लिए कारोबारियों को भी सहयोग करना होगा। सोमवार को इसे लेकर बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। मुलाकात करने वालों में अंसार, इकबाल, मेराज, तौफीक आदि शामिल रहे। पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. संतोष पाल के अनुसार, चेतगंज में 22, दशाश्वमेध में 2 और चौक थाने में 2 तहरीर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें