
घरों में आई दरार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा नगर निगम की वार्ड 58 में टीलों पर बसीं घनी बस्ती के लोग इन दिनों दहशत में है। यहां 11 मकानों में दरारें आ गईं हैं। पिछले दिनों एक मकान धराशायी हो गया है। एक दशक से विकास कार्य से अछूते रहे ऊंचे टीलों वाली बस्तियों में कच्ची नालियों के कारण मकानों की नींव कमजोर हो रही हैं। निगम के अधिकारी इस वार्ड की अनदेखी कर रहे हैं। ठेकेदार भी ऊंची और सकरी गलियां होने के कारण विकास कार्य के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
Trending Videos
