Crocodile attacks young man one hand severed from his body in lakhimpur kheri

जमीन पर लेटा घायल युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लखीमपुर खीरी में वन्यजीव ही नहीं, जलीय जीव भी इंसानों के लिए खतरा बन रहे हैं। महेवागंज क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटित हुई है। नदी में मछली का शिकार कर रहे युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने उसका हाथ दबोच लिया। चीख-पुकार मचाने पर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से युवक को छुड़ाया, लेकिन एक हाथ धड़ से अलग हो गया। गंभीर घायल युवक को लखनऊ रेफर किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक शारदा नगर क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सगीर (25) भाई इमरान और कुछ साथियों के साथ चौका नदी में मछली का शिकार करने गया था। बताते हैं कि मटेही गांव के पास चौका सायफन किनारे बैठकर युवक शिकार कर रहा था, तभी मगरमच्छ ने सगीर का हाथ दबोच लिया। 

मगरमच्छ उसे पानी में खींचने लगा। सगीर मदद के लिए चीखने लगा। वहां मौजूद भाई और साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर पास के ही मवेशी चरवाहों ने कड़ी मशक्कत कर युवक को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। उसका हाथ धड़ से अलग हो गया, जिसे मगरमच्छ जबड़े में दबाकर नदी में चला गया। हमले में गंभीर घायल हो चुके युवक को आनन फानन अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *