संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Wed, 21 Aug 2024 03:43 AM IST

Crowd in buses on Rakshabandhan

Trending Videos



रायबरेली। रक्षाबंधन पर जिले में करीब 23 हजार बहनों ने रोडवेज बसों में मुफ्त सफर किया। यात्रा के दौरान भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग धक्कामुक्की के बीच सफर करने को मजबूर रहे। ज्यादातर बसें ओवरलोड चलीं।

Trending Videos

रक्षाबंधन पर इस बार भी मुख्यमंत्री ने महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी। पिछले साल 48 घंटे यह सुविधा मिली थी, लेकिन इस साल 24 घंटे ही बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी गई। 18 अगस्त की रात से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक यह सुविधा मिली। रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही भीड़ अधिक होने के कारण रोडवेज की बसों में महिलाओं को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।

लखनऊ व प्रयागराज की ओर से आने वाली बसों का इंतजार बहनों को करना पड़ा। करीब 23 हजार बहनों ने फ्री यात्रा की। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि करीब 23 हजार बहनों ने रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा की है। बहनों से बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *