crowd of devotees gathered to see Dauji Maharaj on Mudia Purnima in Baldev

मुड़िया पूर्णिमा: बलदेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
– फोटो : संवाद

विस्तार


तीर्गनगरी मथुरा के बलदेव में रविवार को मुड़िया पूर्णिमा पर्व हर्ण और उल्लास के साथ मनाया गया। यहां दाऊजी महाराज के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान कस्बा में मानव शृंखला दिखाई बनी रही। श्रद्धालु नाचते गाते मंदिर पहुंचे। 

बलदेव में सुबह चार बजे से लोगों का आना शुरू हुआ तो शाम तक यह बढ़ता ही गया। श्रद्धालु भजन कीर्तन में मस्त होकर नाचते-गाते मदिर की तरफ आगे बढ़ रहे थे। मंदिर पहुंचकर श्री दाऊजी महाराज को भोग लगाया। मनौती मांगी। क्षीर सागर में स्नान व आचमन करने को भीड़ लगी रही। 

चहुंओर भीड़ का सैलाब दिखाई दिया। अव्यवस्थाओं पर आस्था व श्रद्धा हावी रही। पिछले दिनों बैठक करके व्यवस्थाओं के लिए बनाई गईं सारी रणनीतियां ध्वस्त नजर आईं। दोपहिया वाहन मंदिर चौक तक आ गए। कहीं कोई रोकने वाला नहीं रहा। मुख्य रास्तों पर लगाई गई बैरिकेडिंग शोपीस बन कर रह गए। 

नगर पंचायत क्षेत्र में अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय निवासी ब्रजेश पांडेय ने कहा कि बैठकों में लंबे-चौड़े निर्देश दिए गए। कहा गया इस बार ऐसी व्यवस्थाएं होंगी कि जरा भी परेशानी नहीं होगी। आज कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दी। श्रद्धालु परेशान हो गए। बिल अवश्य लाखों रुपए खर्च का दिखा दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें