
अंतिम संस्कार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जगद्गुरु धाम प्रेम भवन के हॉल में रखे गए जगद्गुरु कृपालु परिषद की चेयरपर्सन डॉ. विशाखा त्रिपाठी की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार को सुबह करीब 10:30 बजे यमुना तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बड़े भाई घनश्याम के बेटे रामानुज ने उन्हें मुखाग्नि दी।
डॉ. विशाखा त्रिपाठी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को बुधवार को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आरबी शर्मा और पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय पहुंचीं। यहां दर्शन के बाद सभी ने विशाखा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर, बृहस्पतिवार प्रात: छह बजे अंतिम यात्रा केशीघाट के लिए निकाली गई। करीब 150 पुलिस के जवान अंतिम यात्रा की सुरक्षा में मुस्तैद रहे।
