Culture of Uttarakhand came on stage

उत्तराखंड महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार।

लखनऊ। भारत रत्न पं. गोविंद वल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन गोमती तट पर चल रहे दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव में रविवार को दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ी। मेहमान कलाकारों ने महोत्सव को सुरों से सजाया तो वहीं नृत्य प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे।

कार्यक्रम में राज्य सभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड महापरिषद प्रत्येक वर्ष अपनी संस्कृति के साथ अलग-अलग प्रांतों की संस्कृति से लखनऊवासियों को परिचित कराती है। इस मौके पर उत्तराखंड की वेशभूषा में हेमा बिष्ट, दमयंती नेगी, राधा बोरा, नंदा रावत, मंजू पांडेय ने झोड़ा की परंपरात वेशभूषा में लोककला का प्रदर्शन किया। वहीं नाचेगा भारत प्रतियोगिता में मंदाकिनी बहुगुणा के नेतृत्व में हार्ट एंड सोल अकादमी, अनिता सिंह के दल की प्रस्तुति, दिव्या शुक्ला के नेतृत्व में सिटी स्कूल ऑफ डांस के दलों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

डांस उत्तराखंड डांस में झूमे दर्शक

उत्तराखंड महापरिषद रंगमंडल के महेंद्र गैलाकोटी के नेतृत्व में आशू रतूड़ी की कोरियोग्राफी, जौहार टीम विकास नगर के नंदा रावत के नेतृत्व में देव भूमि जन सरोकार कार्यक्रम, गोमती नगर बलवंत वाणगी के नेतृत्व मेें कलाकारों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।

उत्तराखंड के उत्पाद कर रहे आकर्षित

स्टॉल पर करीने से लगाए गए उत्तराखंड के उत्पादों ने लोगों को आकर्षित किया। अलग-अलग सामग्री के 200 स्टाल लगे हैं, जिसमें उत्तराखंड की दालों, हर्बल जूस, कश्मीरी शॉल, कालीन के साथ स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद के साथ खानपान व बाल मिठाई के स्टाल भी लगे हैं।

व्यंजन प्रतियोगिता में पूनम व राजेश्वरी प्रथम

पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता में 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें पूनम कनवाल व राजेश्वरी रावत प्रथम, विमला चौहान द्वितीय व नीलम अधिकारी तृतीय रहीं। जज की भूमिका में प्रेमा पांडेय, मंजू पडलिया, पुष्पा वैष्णव, दीवान सिंह अधिकारी, हरीश चंद्र पंत, पूरन चंद्र जोशी व दीपक भट्ट रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *