
digital arrest
– फोटो : FREEPIK
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में साइबर अपराधियों ने वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार गोयल को 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा। मनी लॉड्रिंग केस में सीबीआई जांच और गिरफ्तारी का भय दिखाकर खाते में रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। हर घंटे का अपडेट लेते रहे। बाद में अधिवक्ता ने रकम ट्रांसफर करने से इंकार कर दिया। मामले में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
अधिवक्ता अनिल कुमार गोयल मदिया कटरा के रहने वाले हैं। वह वर्ष 2016 में आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त की सुबह 9:30 बजे एक वीडियो कॉल आया। इसमें कॉल करने वाले की आवाज सुनाई दे रही थी। मगर, चेहरा नजर नहीं आ रहा था।
