
Cyber Crime
– फोटो : FREEPIK
विस्तार
साइबर ठगी के मामलों में जरा सी लापरवाही से लोगों के खाते खाली हो रहे हैं। हालांकि तत्परता से कराई गई शिकायत के बाद लोगों की रकम फ्रीज होकर खातों में वापसी का भी रास्ता बन रहा है। ऐसे ही मामले में रकम फ्रीज कराने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
जोगी नवादा निवासी सिराज अल्वी ने बताया कि उनके पास अनजान नंबर से एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि तुमने जो रुपये ट्रांसफर किए थे वह तुम्हारे खाते में वापस चले गए हैं। जब तक वह कुछ समझ पता इससे पहले उनका फोन हैंग हो गया और उनके खाते से 99,512 रुपये कट गए।
सिराज ने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई तो साइबर टीम ने 91,800 रुपये फ्रीज कर दिए गए। बारादरी थाने में सिराज की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब रुपये वापस सिराज के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
