{“_id”:”675a8210381085a9e5042991″,”slug”:”cylinder-caught-fire-homeowner-got-burnt-while-throwing-it-out-orai-news-c-224-1-ori1005-123241-2024-12-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: सिलिंडर में लगी आग, बाहर फेंकते वक्त गृहस्वामी झुलसा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Thu, 12 Dec 2024 11:56 AM IST

loader

Cylinder caught fire, homeowner got burnt while throwing it out



उरई। खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गृहस्वामी ने घर में मौजूद लोगों को बाहर निकालकर जलता हुआ सिलिंडर बाहर निकालकर फेंक दिया। इस दौरान उसका चेहरा और हाथ झुलस गए। सूचना पर दमकल भी पहुंच गई।

Trending Videos

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी सतेंद्र त्रिपाठी के घर कुछ दिन पहले गमी हो गई थी। इसे लेकर बुधवार दोपहर घर में धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम चल रहा था। इसके लिए घर में खाना बनाया जा रहा था। तभी सिलिंडर में आग लग गई। इससे घर में मौजूद रिश्तेदारों व आसपास के लोगों में खलबली मच गई। गृहस्वामी सतेंद्र ने घर में मौजूद लोगों को बाहर निकालकर जलते हुए सिलिंडर को उठाकर बाहर फेंक दिया। इससे उसका चेहरा व हाथ झुलस गया। दमकल कर्मी जब पहुंचे तब तक आग बुझ चुकी थी। गनीमत रही कि आग से बड़ा हादसा टल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *