
Agra: घर में चाय बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, बाहर लाते समय कई लोग झुलसे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को एक घर में सिलिंडर में आग लग गई। महिलाओं के चीखने पर घर व आसपास के लोग भागकर पहुंचे। वह सिलिंडर को घर से बाहर लाने लगे। इस दौरान कई लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। सभी को आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर में चाय बनाते समय हादसा हुआ। घटना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा इलाके की है।