अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह

Updated Wed, 21 Aug 2024 12:58 PM IST

सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम से जारी बुलेटिन के मुताबिक, रात आठ बजे गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 80.92 मीटर, छतनाग में 80.25 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 80.70 मीटर रिकॉर्ड किया गया।


Danger of flood again due to rise in water level of Ganga, water released from Haridwar, Narora and Kanpur

प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर।
– फोटो : अमर उजाला।

Trending Videos



विस्तार


गंगा के जलस्तर में मंगलवार को वृद्धि जारी रहा, जबकि यमुना तीन सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से घटने लगी हैं। गंगा लेटे हनुमान मंदिर के करीब पहुंच गई है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

Trending Videos

सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम से जारी बुलेटिन के मुताबिक, रात आठ बजे गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 80.92 मीटर, छतनाग में 80.25 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 80.70 मीटर रिकॉर्ड किया गया। गंगा एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं। जबकि, यमुना का जलस्तर तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है। मंगलवार को भी गंगा में पौने चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हरिद्वार से 93,842 क्यूसेक, नरोरा से 40,349 क्यूसेक और कानपुर से 2,45,868 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *