Daughter lover was killed after calling her on the pretext of marriage by father in budaun

घटनास्थल पर खड़ा पुलिसकर्मी, मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में डालचंद हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी जगदीश बुधवार सुबह गुलड़िया तिराहे से पकड़ा गया। उसने पूछताछ में बताया कि उसे युवक और उसकी बेटी का रिश्ता पसंद नहीं था, जिससे उसने युवक को शादी की बात करने के बहाने अपने घर बुलाया और फिर उसकी फावड़ा व लाठी-डंडे मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया था।  

रविवार को मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरूआ में 26 वर्षीय डालचंद उर्फ डल्लू की हत्या कर दी गई थी। वह अलीगढ़ जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव सैद आलमपुर का रहने वाला था, लेकिन वह दिल्ली के प्रताप नगर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह सोमवार को किसरूआ गांव जगदीश के घर आया था। सोमवार को उसकी हत्या कर दी गई। इसमें नामजद मुख्य हत्यारोपी जगदीश बुधवार सुबह गुलड़िया तिराहे से पकड़ा गया। 

पुलिस के मुताबिक उसने पूछताछ में बताया कि करीब एक साल पहले डालचंद उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया था। इससे उसकी काफी बदनामी हुई थी। उन्हें जैसे-तैसे बेटी मिल गई थी। इसके बावजूद डालचंद उसकी बेटी से बात करता था। वह उसके गांव भी आता-जाता था, जिसस उसकी बेइज्जती होती थी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें