आगरा। महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया महिला अस्मिता खेल प्रतियोगिताएं 16 अप्रैल से जिले में शुरू होंगी। इन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की पहल पर जिला ओलंपिक संघ करा रहा है।

आयोजन सचिव संजय गौतम ने बताया कि चार प्रमुख खेलों हैंडबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं होंगी। हैंडबॉल प्रतियोगिता 16 अप्रैल को बालमुकुंद बाजारी इंटर कॉलेज में होगी। कबड्डी प्रतियोगिता 18 अप्रैल को वैजयंती देवी इंटर कॉलेज में, वॉलीबॉल प्रतियोगिता 27 अप्रैल और टेबल टेनिस प्रतियोगिता 28 अप्रैल को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगी। सभी प्रतियोगिताएं सुबह से शुरू होंगी और इनमें जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों व खेल अकादमियों की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिले की इच्छुक महिला खिलाड़ी पंजीकरण कराकर प्रतियोगिताओं में भाग ले सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *