Dauji Huranga celebrated in Baldev Hurriyarins performed Maharas devotees danced on folk songs

दाऊजी का हुरंगा: महारास कर रहीं हुरियारिनें
– फोटो : संवाद

विस्तार


तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में मंगलवार को ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा मनाया जा रहा है। हुरंगा पर हुरियारिनें नृत्य महारास कर रही हैं। इसे देखने को लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है। बैंड-बाजे की धुन पर होली रसिया गीतों का गायन किया जा रहा है। नृत्य महारास चल रहा है। सैकड़ों महिलाएं परंपरागत पोशाक लहंगा, फरिया, स्वर्ण आभूषण पहनकर गायन के साथ नृत्य कर रही हैं। 

वहीं श्रद्धालु होली की मस्ती में मस्त होकर आनंदित हो रहें हैं। श्रीकृष्ण-बलराम, राधा-कृष्ण स्वरूप कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। इन्हें देखने के लिए दर्शकों में उत्सुकता चरम पर है। पूरा मंदिर साक्षात देवलोक जैसा दिखाई दे रहा है। यहां का नजारा देखने लायक है। प्रत्येक महिला पूरी तैयारी के साथ हुरंगा की महारास में चुनौती दे रही है।

‘रसिया मेरो खोए गयो बाजू बंद रसिया होरी में, जि होरी नाय दाऊजी का हुरंगा है’, विभिन्न लोकगीत बजाए जा रहे हैं। इस पर श्रद्धालु नृत्य कर रहे हैं। मंदिर प्रांगण चारों ओर से स्टेडियम नुमा खचाखच भरा है। श्रद्धालु इस मनोरम दृश्य को हमेशा के लिए कैमरों कैद कर लेना चाह रहे हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *