उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर UP परिवहन निगम ने यह बड़ा फैसला किया

www.a2znewaup.com

(लखनऊ )उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। इस फैसले के तहत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम रोडवेज की बसों में प्रदेश की माताओं को फ्री में यात्रा करने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम ने यह बड़ा फैसला किया है। यह सुविधा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UP Roadways) की सभी 11315 बसों में मिलेगा।

उत्तर प्रदेश रोडवेज में फ्री यात्रा
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश रोडवेज की सभी बसों में प्रदेश की रहने वाली 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को फ्री में यात्रा करने की सुविधा देने का फैसला किया गया है। इस काम के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में व्यवस्था कर दी है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के पास अपनी 8939 बसें हैं। इनके साथ ही 2376 संविदा (ठेके) की बसें हैं। UP Roadways की सभी 11315 बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को फ्री में यात्रा करने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू किया जा रहा है।
यें भी करते हैं फ्री यात्रा
उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों, राजकीय पुरस्कार से सम्मानित अध्यापकों, वीरता पुरस्कार से सम्मानित सेना तथा पुलिस बल के जवानों को फ्री में यात्रा करने की व्यवस्था पहले से ही मौजूद है। इसके साथ ही पांच वर्ष की उम्र तक के बच्चों को यूपी रोडवेज की बस में फ्री में यात्रा कराई जाती है। 5 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए यूपी रोडवेज की बस में आधा किराया देना पड़ता है। इसी के साथ 21 वर्ष की उम्र तक के छात्रों को पास के द्वारा महीने में 60 चक्कर तक फ्री में यात्रा करने की सुविधा भी यूपी रोडवेज की बसों में दी जाती है।

करोड़ों की कमाइ्र करती है UP Roadways
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार को UP Roadways की बसों से मिलने वाले किराए से प्रतिदिन सवा करोड़ रूपये की कमाई होती है। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में रोजाना (रात व दिन में) 12 लाख यात्री सफर करते हैं। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों का संचालन प्रदेश के साथ ही साथ दूसरे राज्यों तक भी किया जाता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने रोडवेज के बेडे को बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत 100 से अधिक नई बसें खरीदकर उन्हें उत्तर प्रदेश रोडवेज के बेडे में शामिल किया जाएगा। नई बसें खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में 100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। नई बसों में डीजल से चलने वाली बसों के साथ ही साथ इलैक्ट्रिक बसें भी शामिल की जाएंगी।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *