
{“_id”:”694ed0141ef10bd4cf07f256″,”slug”:”dcm-and-car-collide-two-injured-etawah-news-c-216-1-etw1002-135401-2025-12-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: डीसीएम व कार टकराई, दो घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इकदिल। आगरा- कानपुर नेशनल हाईवे पर ज्ञानस्थली कॉलेज के पास डीसीएम व कार की टक्कर में कार सवार दो लोग घायल हो गए। भिटारी कुनैठा निवासी अनवीर यादव गुरुवार देर शाम औरेया से आगरा की ओर जा रहे थे। तभी उपरोक्त स्थान पर पीछे आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने चलती कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दो लोग गम्भीर रुपये से घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे डीसीएम को स्थानीय लोगों ने दौड कर पकड़ लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में पड़े दोनों लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त हुई कार को क्रेन से हटवाकर एक किनारे कराया।