dead bodies of the husband and wife found hanging in the room in Budaun

मनोज और रंजना के फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगला तरऊ में सोमवार की सुबह दंपती के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मामला लग रहा है। दंपती ने आत्महत्या क्यों की अभी इसकी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गांव नगला तरऊ निवासी मनोज (30) खेतीबाड़ी करते थे। करीब दो साल पहले उनकी शादी रंजना (27) से हुई थी। उनके कोई बच्चा नहीं था। उनके परिवार वालों को कहना है कि वह सोमवार सुबह सोकर उठे तो उन्होंने दंपती के शव फंदे से लटके देखे। उनकी सूचना पर सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

कुछ लोगों कहना है कि दो दिन पहले मनोज का अपने भाई से झगड़ा हुआ था। रविवार रात मनोज ने पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली, जबकि ससुरालवालों ने दोनों की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें