मैनपुरी के करहल में मतदान के दौरान एक युवती की बोरे में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती दो दिन से लापता थाी, जिसकी परिवार के लोग तलाश में जुटे हुए थे।
{“_id”:”673d782de8b4a0cd2a06d0b3″,”slug”:”dead-body-of-a-girl-found-in-a-sack-during-voting-in-karhal-sensation-spread-due-to-murder-2024-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: मैनपुरी के करहल में मतदान के दौरान बोरे में मिली युवती की लाश, हत्याकांड से फैली सनसनी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Crime Demo
– फोटो : संवाद
मैनपुरी के करहल के कस्बा की रहने वाली एक युवती की हत्या करने के बाद युवती के शव को बोरे में बंद कर नगला अंती के पास फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार की सुबह कस्बा पुलिस जहां चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थी। इस बीच प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी को सूचना मिली कि नगला अंती के पास एक बोरे में किसी युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान दुर्गा पुत्री शिशुपाल (23) के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार युवती मंगलवार से गायब थी। और कस्बा के कुछ लोगों के साथ उसे देखा गया था।
युवती के लापता होने के बाद परिजन तलाश कर रहे थे। बुधवार की शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की हत्या किसने और क्यों कि अभी इन सवालों के जबाव को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।