संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Wed, 21 Aug 2024 04:20 AM IST

Dead body of a teenage girl found hanging from a noose

Trending Videos



बाजारशुकुल (अमेठी)। थानाक्षेत्र के माझगांव गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी घर के सामने पेड़ से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के माझगांव निवासी रामजस की 16 वर्षीय पुत्री सलोनी मंगलवार की सुबह घर के सामने पेड़ से दुपट्टा के सहारे संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली। मृतका के भाई रंजीत की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Trending Videos

मृतका के भाई ने बहन को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का प्रार्थना पत्र दिया है। एसओ दयाशंकर मिश्रा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें