Dead body of a woman found on a hill in forest in Lalitpur

जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


ललितपुर के थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम आलापुर में जंगल में पहाड़ी पर एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना पर जखोरा पुलि मौके पर पहुंची। महिला का शव करीब तीन दिन पुराना है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान है।आंख के आसपास व सिर में चोट है। महिला कौन है, यहां कहां से आई और उसके साथ क्या हुआ इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पहाड़ी पर शव मिला है। शरीर पर चोट के निशान है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *