{“_id”:”678c096428ed8113a90b2922″,”slug”:”dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-near-railway-colony-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-477046-2025-01-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: रेलवे कॉलोनी के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


झांसी। रेलवे कॉलोनी के पास शनिवार की सुबह युवक का शव झाड़ियों में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चित्रा चौराहे के बाद झुग्गी में रहने वाला उमेश (18) कबाड़ का काम करता था। शुक्रवार की शाम वह घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह चंदेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है, लेकिन इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस पड़ताल में जुटी है। ब्यूरो