Dead body of a young man found lying at the railway station

शव प्रतीकात्मक
– फोटो : istock

विस्तार


उत्तर-मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक के सासनी रेलवे स्टेशन पर 12 अप्रैल की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

सासनी रेलवे स्टेशन परिसर में 12 अप्रैल की सुबह यात्रियों की नजर वहां पड़े एक शव पर गई। शव देखकर मौके पर सनसनी फैल गई और यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सासनी पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरविंद राठी का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *