जालौन। युवक का शव माइनर के पास लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। लोगों ने जब शव लटका देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी। परिजन कारणों का पता नहीं बता पा रहे हैं।

loader

Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के ऐदलपुर गांव निवासी विक्की (23) का शव मंगलवार की सुबह दहगुवां ऐदलपुर गांव के बीच निकली माइनर किनारे लगने नीम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि सोमवार को विक्की रात में करीब आठ बजे दुकान पर जाने की बात कहकर निकल गया था। इसके बाद उसने दुकान से गुटका व सामान खरीदा और कहीं चला गया। रात में जब वह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह उसका शव मिला। बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजन उसकी मौत का कारण नहीं बता पा रहे हैं। वह घर पर ही रहकर काम करता रहता था। उसकी मौत से मां गुड्डी देवी, भाई बलजीत व अजीत सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *