मऊरानीपुर (सिजारी बम्हौरी)। रानीपुर मुख्य नहर में नहाने के दौरान डूबे छात्र का शव सोमवार सुबह करीब 17 घंटे की तलाशी के बाद बरामद हुआ। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Trending Videos

लहचूरा के बम्हौरी गांव निवासी भूपेंद्र कुशवाहा का पुत्र रचित (10) पांचवीं का छात्र था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। इस दौरान वह डूबने लगा। यह देख उसके दोस्त घबरा उठे। शोर मचाते हुए वह लोग भागकर घर पहुंचे। नहर बंद कराकर उसकी तलाश शुरू कराई गई लेकिन बालक का देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने सोमवार सुबह फिर तलाश आरंभ कराई। नहर बंद होने से पानी का जलस्तर कम हो गया था। सुबह करीब आठ बजे उसका शव घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर बरामद हुआ। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें