एटा जिले के एक गांव में मां-बेटी का शव पंखे के कुंदे से लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
{“_id”:”6734d896e09191fae004cb1f”,”slug”:”dead-body-of-mother-and-daughter-found-hanging-from-fan-in-etah-2024-11-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”‘सभी को मारकर मर जाऊंगी’: पंखे से लटका मिला मां-बेटी का शव, चार बेटियों के बाद भी बेटा न होने से थी परेशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग
– फोटो : अमर उजाला
निधौली कला थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में मां रीना और बेटी डॉली का फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक ही कमरे में दो पंखों के अलग-अलग कुंदो पर शव लटकते मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि महिला ने धमकी दी थी कि सभी को मारकर खुद मर जाऊंगी। महिला अपने हिस्से की जमीन भतीजे के नाम करना चाहती थी। यह भी बताया जा रहा है कि महिला के चार बेटियां थीं और बेटा न होने की वजह से वह परेशान रहती थी।