अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: श्याम जी.

Updated Mon, 11 Nov 2024 10:48 PM IST

आगरा जिले के अछनेरा में शव के अंतिम संस्कार के लिए  सरकारी अमला जमीन ढूंढने में जुटा रहा। छह घंटे तक दाह संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ा। लंबे समय से गांव में श्मशान घाट के लिए जमीन नहीं है। 

 


loader

dead body of old man kept for last rites Dispute over crematorium land in Agra

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : freepik.com



विस्तार


अछनेरा में ग्रामीण की मौत के बाद श्मशान घाट की जमीन तलाशने में सरकारी अमला जुटा रहा। जमीन का विवाद होने की वजह से छह घंटे तक दाह संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ा। लंबे समय से गांव में श्मशान घाट के लिए जमीन नहीं है। ग्रामीणों के मांग पर तहसील की टीम ने एक सरकारी जमीन को चिन्हित किया, जिसका गांव का एक पक्ष विरोध कर रहा है।

मामला अछनेरा के गांव हसेला के मजरा नगला बंजारा का है। नंगला बंजारा में रविवार की रात करीब 11 बजे कप्तान (37) पुत्र सागर का देहांत हो गया। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे परिवार के लोग शव को लेकर एक सरकारी जमीन पर पहुंचे। दाह संस्कार से पहले जमीन को समतल करने के लिए मिट्टी डालना शुरू किया। इस बीच गांव के कुछ लोग विरोध करने पहुंच गए। उन्होंने जमीन पर दाह संस्कार होने से रोक दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी और माहौल तनावग्रस्त हो गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें