Dead body of pregnant woman found lying in in-laws house

मृतका पूनम
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव जनसोई में 3 अगस्त की शाम को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos

विपिन कुमार की शादी 2019 में मैनपुरी के गांव अलीपुर निवासी पूनम से हुई थी। शादी के बाद पूनम के दो बच्चे हुए। परिजनों के अनुसार 3 अगस्त की शाम को पूनम की अचानक तबीयत खराब हो गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के तहेरे भाई अशोक ने बताया है कि दूसरे बच्चे की डिलीवरी के बाद से पूनम का स्वास्थ्य खराब रहने लगा था। वर्तमान में वह गर्भवती थी। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *