
छात्रा भारती की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में 20 दिन से लापता स्कूल प्रबंधक की बेटी का शव क्षत विक्षत हालत में सकेकही सकरावली गांव के पास क्वारी नदी के किनारे पड़ा मिला। पुलिस का अनुमान है कि जंगली जानवरों ने शव को क्षत-विक्षत किया है। सहसों थाना क्षेत्र में क्वारी नदी किनारे शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे एक युवती का शव पड़ा मिला।
ऊमरी थाना के गांव चरी कोट कनावर निवासी रामलखन ने शव देखकर सोनेकापुरा गांव के मान सिंह भदौरिया को सूचना दी। मान सिंह ने शव की शिनाख्त बेटी भारती भदौरिया (21) के रूप में की। ग्रामीणों की सूचना पर सहसों थाना प्रभारी रण बहादुर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
