dead body of young man was found in such a condition near water tank family members were shocked to see

युवक का शव मिला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के थाना थाना कागारौल क्षेत्र के गांव बीसलपुर में सुबह-सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मृतक के घरवाले मौके पर पहुंच गए। युवक के शरीर पर चोटों के निशान देख वे कांप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये मामला थाना कागारौल के गांव  बीसलपुर के नगला मोना का है। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण दैनिक कार्यों के लिए जा रहे थे, तभी उन्होंने पानी के टंकी के पास वीरेंद्र पुत्र निहाल सिंह का शव पड़ा देखा। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। परिवार के लोगों ने बताया कि वीरेंद्र की दो साल पहले ही शादी हुई थी। 

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।  पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के साथ क्या हुआ ये जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *