संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Thu, 28 Dec 2023 12:40 AM IST

Dead body of youth reached village from Dubai after ten days

रोते बिलखते परिजन

अमेठी। दुबई में लांड्री में नौकरी कर रहे अमेठी के रमेश कुमार की हृदय गति रुकने से 17 दिसंबर को मौत हो गई थी। पत्नी अनीता देवी की गुहार पर केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी के प्रयास से युवक का शव दस दिन बाद दुबई से गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। गौरीगंज थाने के रौजा बस्तीदेई निवासी रमेश कुमार मई 2023 में दुबई गए थे। वहां पर वह शेक हमदम काॅलोनी बिल्डिंग वाई 6 करामा में लाॅंड्री में प्रेस का काम करते थे। 17 दिसंबर की रात को परिजनों को खबर मिली कि रमेश कुमार की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री ने विदेश मंत्रालय से वार्ता कर रमेश का शव भारत लाने की पहल की। बुधवार को रमेश का शव गांव पहुंचा। दस दिन बाद शव के गांव पहुंचने के बाद परिजनों के रोते-रोते सूखे चुके आंसू दोबारा बह उठे। चारों तरफ करुणवेदना ग्रामीण व मौजूद लोगों को गमगीन कर रही थी। शव के गांव पहुंचने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

मृतक रमेश कुमार के ऊपर परिवार चलाने की जिम्मेदारी थी। इसलिए वह घर से दूर दुबई में नौकरी करने गया था ताकि बच्चों की देखभाल अच्छे से कर सके। उसकी तीन बेटियां शालिनी, सलोनी, मोहिनी व एक बेटा दिव्यांश है। इनके सिर से पिता का साया छिन गया। पत्नी अनीता ने रोते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उनकी पीड़ा सुनी और पति के अंतिम दर्शन का मौका दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *