Deadly attack on BJYM State Vice President, youths riding safari chased him and beat him up, attempted kidnapp

रोहित मिश्र. भाजपा नेता।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


मम्फोर्डगंज में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष व इविवि छात्रसंघ में पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्रा पर बृहस्पतिवार देर रात जानलेवा हमला किया गया। सफारी सवार दो लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया। इससे उनका सिर फट गया। हमलावर इसके बाद भी उन पर ताबड़तोड़ वार करते रहे। पुलिस ने सफारी के नंबर के आधार पर दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।

रोहित कुमार मिश्र पुत्र देवेंद्र नाथ मिश्रा मूलरूप से सेनानी नगर, करनपुर, प्रतापगढ़ के हैं। वर्तमान में वह मम्फोर्डगंज स्थित विनायक विहार अपार्टमेंट, बलरामपुर हाउस में रहते हैं। वह 2016 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 2021 में उन्हें भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 1:15 बजे खाना खाने के बाद वह टहलने निकले थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार में आई सफेद रंग की सफारी से उन्हें कुचलने का प्रयास किया गया। किसी तरह बगल भागकर उन्होंने जान बचाई। इसके बाद सफारी चालक एक अन्य व्यक्ति के साथ उतरा और उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। अचानक हुए वार में उनका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़े।

इसके बाद भी जान से मारने की नीयत से उनके हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार किए गए। हमले में वह बेहाेश हो गए। होश आने पर चेन व पर्स, जिसमें 2200 रुपये थे, गायब मिले। रोहित ने बताया कि हमलावर कौन थे और उन पर हमला क्यों किया, उन्हें नहीं पता। उनसे किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं है। सुबह उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *