Death in accident, case registered on court order

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हाथरस जंक्शन पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत का मुकदमा दर्ज किया है। 

Trending Videos

कुसुमा देवी पत्नी राहुल कुमार निवासी सोमना वाई पास गौंडा अड्डा निकट डिग्री कॉलेज खैर जनपद अलीगढ़ ने कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर याचिका न्यायालय में दायिर की। याचिका सुनने के बाद न्यायालय ने हाथरस जंक्शन पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

याचिका में महिला ने लिखा था कि 30 मार्च को उसके पति बेटे अरुण उर्फ बल्लू को मोटर साइकिल पर बैठा कर उसे बुलानेगांव ऐहन आ रहे थे। रास्ते में रात साढ़े आठ बजे हाथरस जलेसर रोड पर बेरगांव के चौराहा पर सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनको टक्कर मार दी । दोनों बुरी तरह से घायल हो गए । 

कुछ राहगीरों ने पुलिस की मदद से उनको बागला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसके पति ने दम तोड़ दिया । होश आने के बाद उसके बेटे ने पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें