
थाईलैंड में मौत।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
Lucknow woman death in thailand: थाईलैंड के होटल में वृंदावन योजना स्थित एल्डिको सौभाग्यम निवासी डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव की पत्नी प्रियंका की मौत के मामले में रहस्य गहरा गया है। प्रियंका के पिता सेवानिवृत्त पीजीआई कर्मी सत्यनारायण का कहना है कि आशीष उनकी बेटी को मौज मस्ती और मन बहलाने का झांसा देकर ले गया था। बेटी की हत्या के सात घंटे पहले आशीष ने एक वीडियो भेजा था। 36 सेकंड के वीडियो में प्रियंका के आखिरी शब्द थे… यहां सच्चे प्यार करने वालों की कद्र नहीं होती।