Death of constable posted in police station



चकरनगर (इटावा)। थाना चकरनगर में तैनात आरक्षी विपिन कुमार (32) का गुरुवार देर रात एसजीपीजीआई लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर/किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। आरक्षी की मौत की सूचना मिलते ही चकरनगर थाने सहित पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। एटा जनपद के ग्राम थरौली, थाना मलावन निवासी आरक्षी विपिन कुमार करीब चार माह से चकरनगर थाने में तैनात थे। जनवरी माह के मध्य उन्हें फर्रुखाबाद जिले में रामनगरिया मेला में अतिरिक्त ड्यूटी के लिए भेजा गया था। वहीं 21 जनवरी को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षी विपिन कुमार गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे और पीजीआई में उपचार चल रहा था।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *