Death of sas returning after showing her bahu

मृतक सास आरती
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी पर गुरुद्वारे सामने ऑटो में 11 अप्रैल रात को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने नाबालिग ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

   

गांव मुगलगढ़ी निवासी भगवती प्रसाद की पुत्रवधू को प्रसव पीड़ा हुई। वे सास आरती के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों को दिखाकर लौट रहे थे। घर तक पहुंचने के लिए किराए पर एक ऑटो किया। रात को लौटते वक्त गांव के पास गुरुद्वारे के पास ऑटो खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। गर्भवती भी चोटिल हो गई। हालत नाजुक होने पर आरती को सीएचसी से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन अलीगढ़ ले जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पति भगवती प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देते हुए नाबालिग चालक पर लापरवाही से ऑटो चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ऑटो चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है। 

क्षेत्र में नाबालिग चला रहे ऑटो और ई रिक्शा

क्षेत्र में इन दिनों ई रिक्शा और ऑटो की तादात अधिक है। अधिकांश को नाबालिग दौड़ा रहे हैं। सवारियों की जान की परवाह किए बगैर अक्सर यह बेतरतीब दौड़ाते हुए नजर आते हैं। तेज आवाज में गाना बजाते हुए यह अपनी धुन में इन्हें दौड़ाते हैं। तहरीर के मुताबिक, बृहस्पतिवार को जिस हादसे में महिला की जान गई उस ऑटो को भी नाबालिग ही चला रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *