death penalty Rajveer should be hanged till his last breath last words that came out got death sentence

दोषी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में सात  साल की बालिका के साथ दरिंदगी हुई थी। उसे बेरहमी से मार दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया। कोर्ट रूम में अधिवक्ताओं, पुलिस कर्मियों के साथ चाैकीदार राजवीर भी माैजूद था। ऑर्डर, आर्डर के साथ सजा सुनाई गई। यह सुनकर राजवीर जमीन पर बैठ गया। कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा कि आखिरी सांस तक उसे फंदे पर लटकाया जाए।

बार-बार रस्सी देख रहा था राजवीर

राजवीर बार-बार हाथ में बंधी रस्सी को देख रहा था। बात करने के लिए उसके घर से काेई परिजन नहीं आया था। उसने यहीं कहा कि घर में भाई-भाभी और भतीजे भी हैं। मगर, उससे मिलने कोई नहीं आया। अब जो होना था वो हो गया। क्या कर सकते हैं। वह इसके अलावा कुछ भी नहीं बोला।

ये भी पढ़ें –  UP: दरिंदे ने जैसे ली मासूम की जान, वैसी ही मौत मिले…दुष्कर्मी को सजा-ए-मौत, परिजन बोले- इस दिन का था इंतजार

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *